Wednesday, June 8, 2016

Published 4:33 PM by with 1 comment

इनकी कातिल मुस्कान के पुरे बिहार में चर्चे, जानिये कौन हैं ये


भोजपुरी की स्टार और इन दिनों अपने अभिनय से सनसनी मचाने वाली आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए करीब 7 से 9 लाख रुपए लेती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में फीस लेने के मामले में वे नंबर एक पर हैं। उनकी आने वाली फिल्म जिसमें वे भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ नजर आयेंगी।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ अभिनीत फिल्म 'बम-बम बोल रहा है काशी' 10 जून को रिलीज हो रही है। दोनों अभिनेताओं ने एक-दूसरे के साथ कई फिल्मों में काम किया है।
आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। अपनी अभिनय प्रतिभा के जरिए इन्होंने काफी कम वक्त में ही भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। उनकी स्माइलिंग फेस के सभी दीवाने हैं।
वर्ष 2014 में इन्होंने भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था।
फिल्म का नाम था 'निरहुआ हिंदुस्तानी'। इस फिल्म में भी उनके को-स्टार थे दिनेश लाल यादव निरहुआ। आम्रपाली दिनेश के साथ ’निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान‘, ‘निरहुआ रिक्शावाला-2’ और ‘राजा बाबू’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
एक इंटरव्यू के दौरान आम्रपाली ने बताया कि उनके दादा जी काफी समय पहले मुंबई चले गए थे, बाद में उनका परिवार भी वहीं बस गया था और भोजपुरी फिल्मों से भोजपुरी भाषा से उनका काफी लगाव था। आज आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना चेहरा है।

      edit

1 comment: