Thursday, May 26, 2016

Published 12:08 PM by with 0 comment

ये लड़की है इतनी खुबसूरत कि इसका घर से निकलना तक है बंद

कोई लड़की ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने जाती है और साथ में उसकी मां भी हो। यह थोड़ा अजीब तो लगता है लेकिन ऐसा ही कुछ हाल एंजेलिका केनोवा का है। यह लड़की इतनी खूबसूरत है कि इसे ह्यूमन बार्बी डॉल कहा जाता है। और इसकी खूबसूरती के चलते मां-बाप बाहर नहीं जाने देते।


पेरेंट्स डिसाइड करते हैं कपड़ें
दुनियाभर में कई ऐसी लड़कियां हैं, जो रियल लाइफ में बार्बी डॉल की तरह दिखना चाहती हैं। इसके लिए ये लड़कियां सर्जरी भी कराती हैं। लेकिन रूस की राजधानी मॉस्को में रहने वाली एंजेलिका केनोवा के लिए खूबसूरत होना वाकई परेशानी का सबब बन गया है। एंजेलिका का शरीर बिल्‍कुल बार्बी डॉल की तरह है। लेकिन वह खुद बार्बी की तरह नहीं दिखना चाहती, बल्कि उसके पेरेंट्स उसे गुड़िया की तरह पाल रहे हैं। इतना ही नहीं, 26 साल की उम्र में भी उसे कौन से कपड़े पहनने हैं, यह पेरेंट्स तय करते हैं। और उसे ब्वॉयफ्रेंड बनाने की भी छूट नहीं है। इसके साथ ही घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगी हुई है।


वजन है सिर्फ 38 किलो
एंजेलिका देखने में किसी गुडिया से कम नहीं है उसका वजन भी सिर्फ 38 किलो है।  इस लड़की का दावा है कि उसने कभी कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं कराई। लड़की के फिगर को मेंटेन रखने के लिए उसके घर पर ही एक पर्सनल ट्रेनर रखा गया है। दिलचस्प यह भी है कि इस लड़की के मम्मी-पापा बचपन से ही इसे गुड़िया की तरह पाल रहे हैं। यह लड़की पेशे से मॉडल है, फिर भी अपने पेरेंट्स के नियंत्रण में रहती है। किसी लड़के के साथ डेट पर जाने के लिए उसके सामने शर्त रखी गई है कि उसकी मां भी उसके साथ जाएगी।




      edit

0 comments:

Post a Comment